हजारीबाग
बड़कागांव (Barkagaon) एनटीपीसी (NTPC) पकरी-बरवाडीह कोल माइंस (Pakri Barwadih Coal Mines) की जुगरा माइंस (Jugra Mines) में कार्यरत, एमडीओ (MDO) कंपनी त्रिवेणी सैनिक (Triveni Sainik) के सुरक्षा कर्मियों (Security Personnel) ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन पर कम मजदूरी (Low Wages) देने का आरोप लगाते हुए न्यूनतम मजदूरी, नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इसको लेकर कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

दिन की न्यूनतम मजदूरी 1350 रुपये हो
सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उनकी एक दिन की न्यूनतम मजदूरी 1350 रुपये होनी चाहिए। इटाके बावजूद उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कंपनी में काम करने के बावजूद उन्हें अब तक ज्वाइनिंग लेटर और आईडी कार्ड जैसी जरूटी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कटाई गई हैं। सुरक्षा कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मजदूरी संबंधी समस्या का समाधान करने के साथ सभी सुरक्षा कर्मियों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

अधिकारियों ने फोन नहीं रिसीव किया
कंपनी प्रबंधन की चुप्पी पर भी त्रिवेणी सैनिक कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण कंपनी प्रबंधन की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। अब बड़ा सवाल यह है कि एनटीपीसी पकटी-बरवाडीह की जुगटा माईस में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन कब तक संज्ञान लेता है और उन्हें उनका अधिकार कब तक मिलता है।
.jpeg)