logo

झारखंड में मौसम साफ होते ही बढ़ेगी कनकनी, कई जिलों में कुहासे को लेकर अलर्ट

सोहेोस6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज से मौसम साफ होने वाला है। ऐसे में बादल छंटने की वजह से न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। अहले सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। खासतौर पर नेतरहाट, गुमला, पाकुड़ व रांची के कांके जैसे इलाके में कड़ाके की ठंड शाम को रहेगी। शीतलहर भी चलेगी, जिसे लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।


राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के बाद घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में राज्य में अलग-अलग जगहों पर मौसम का मिजाज अलग-अलग रहा है। रविवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। लातेहार में नौ मिमी के आसपास बारिश हुई। गढ़वा और डाल्टेनगंज में भी बारिश हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।


मौसम विभाग ने बताया है कि बादल और कुहासे की आंखमिचौली के बीच सुबह-शाम सात जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इन्हीं सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Tags - झारखंड मौसम झारखंड में ठंड झारखंड में कनकनी वेदर झारखंड अभिषेक आनंद मौसम विज्ञान विंटर झारखंड Jharkhand Weather Cold in Jharkhand Kankani in Jharkhand Weather Jharkhand Abhishek Anand Meteorology Winter Jharkhand