logo

कांके मैराथन 2024 : सुदेश महतो ने विजेता खिलाड़ियों के बीच किया पुरस्कार वितरण  

ajsu131.jpg

रांची
कांके मैराथन 2024 के विजेता खिलाड़ियों के बीच आज पुरस्कार वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो पूर्व उपमुख्यमंत्री उपस्थित थे। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त उरुगुटु निवासी विकेश कुमार को ₹25001/, द्वितीय स्थान पर गार्गी निवासी हेमंत कुमार को ₹15001/ और तृतीय पुरस्कार केदल निवासी संजय महतो को ₹10001/ दिया गया। पुरुष वर्ग के पुरस्कार जेके इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रायोजित थे। वहीं, महिला 3.5 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर गाड़ी गांव निवासी ममता कुमारी आई। इनको ₹25001/ रुपए की राशि दी गई। द्वितीय स्थान पर संजू तिर्की आईं। इनको ₹15001/ की राशि दी गयी। इसी के साथ तृतीय स्थान पर कुम्हरिया निवासी सीता देवी आईं। इनको ₹10001/- की राशि दी गई। 

2000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया 

बता दें कि महिला वर्ग की पुरस्कार राशि वाइबीएन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रायोजित थी। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और पूरे मैराथन के संयोजक कांके विधानसभा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार नाग को भी सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी। बता दें कि आयोजन में 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कहा कि इससे कांके की जनता के बीच एक नए उत्साह का संचार हुआ है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, सह प्रवक्ता सुधीर यादव, महासचिव पार्वती देवी, जिलाध्यक्ष कांके संजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष अमन नाथ शाहदेव, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष सतनारायण मुंडा, कांके प्रखंड महिला अध्यक्ष बबली देवी, सूरज मिश्रा, रहमान, डॉ. मदन, वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र महतो, रूपलाल महतो, रूपा तिर्की समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn