रांची
रांची में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश द्वारा बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शिप्रा कुलश्रेष्ठ के पहली बार रांची आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. सहाय भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इश्मिता प्रकाश को महिला प्रदेश अध्यक्षा और सत्या सिन्हा को कार्यवाहक महिला प्रदेश अध्यक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सुजीत सिन्हा को रांची जिला अध्यक्ष और आनंद गौरव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकता, सामाजिक उत्थान और समाज को संगठित करने पर बल देते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
