logo

सिमडेगा में केरसई पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकी, 19 पशु और 3 वाहन जब्त

gunieti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र के चौराटांड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 19 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर लिया। मौके से पुलिस ने दो पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं, जिनमें पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा तस्करों द्वारा उपयोग की जा रही एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए।
थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि केरसई थाना क्षेत्र में अवैध धंधा, जुआ, शराब और पशु तस्करी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एएसआई अवधेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था।

 

Tags - Keresai cattle smuggling bust Cattle trafficking stopped Keresai 19 cows seized Keresai Keresai police operation news Chauratand cattle seizure Keresai Jharkhand police news Jharkhand illegal cattle trade