logo

Jharkhand : लोहरदगा में आज खतियान जोहार यात्रा, जनता से सीधे जुड़ेंगे सीएम सोरेन

khaitani_johar_yatra.jpg

लोहरदगा:
खतियान जोहार यात्रा (Khatian Johar Tour) के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं। आज वह लोहरदगा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार शाम को ही लोहरदगा पहुंचे चुके हैं। सीएम लोहरदगा के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शाम 5 बजे तक सीएम लोहरदगा में रहेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से भी मिलेंगे।


कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं उद्घाटन 
मुख्यमंत्री लोहरदगा में कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।  मुख्य कार्यक्रम खतियान जोहार यात्रा समाहरणालय मैदान में होगा। इसके अलावा जिला परिषद और अन्य स्थानों में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीसी और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया है। जेएमएम के कई पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। बता दें कि दूसरे चरण की खतियान जोहार यात्रा गुमला से शुरू हुई है। सीएम यात्रा के दौरान लोगों से रू-ब-रू होंगे।