द फॉलोअप डेस्क
खतियान की लड़ाई में मुस्लिम वर्ग अब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरगरम हो गये हैं। यही वजह है कि आज झारखंड खतियानी मुस्लिम मंच ने रांची के अंजुमन प्लाजा में एक बैठक की। बैठक में कमेटी का विस्तार करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया में 24 जिलों के खतियानी मुस्लिम शामिल हुए। और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से झारखंड ख़ातियानी मुस्लिम मंच नाम दिया गया। इसके लिए रिजवान क्रांतिकारी को केंद्रीय संयोजक मनोनीत किया गया जबकि विष्णुगढ़ के जिला परिषद शेख तैयब को केंद्रीय कार्यकारी संयोजक बनाया गया। इसके अलावा सिंदरी बगोदर बोकारो टुंडी मांडू हजारीबाग में विधानसभा प्रभारी चुना गया साबिर आजम को सिंदरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा खत्म

इस मौके पर रिजवान क्रांतिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मुस्लिम समुदाय में 1932 खतियान की मांग को लेकर जागरुकता नहीं थे लेकिन अब जागरुक हो गये हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय नीति नियोजन नीति उद्योग नीति खतियान आधारित के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT