logo

रांची : खीरू महतो निर्विरोध चुने गए झारखंड JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

kheru.jpg

रांची:

झारखंड जनता दल यूनाइटेड (Jharkhand Janata Dal United) के नए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो (Kheeru Mahto) चुने गए। रविवार को राज्य परिषद की बैठक में उन्हें निर्विरोध पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संगठन के नेताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। खीरू महतो ने अपनी इस जीत के लिए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाना है। जिस विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार सदस्य बन जाएंगे,वहां से जदयू विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। खीरू महतो ने कहा कि संगठन के साथ संघर्ष करने वाले लोगों को ही चुनाव के वक्त पार्टी टिकट देगी।

भाजपा-आरएसएस द्वारा देश में फैलाने जा रहा संकट
बाद में सांसद खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में गठबंधन का निर्णय हमारे संगठन के राष्ट्रीय नेता ही लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार इसके लिए अधिकृत हैं। हम संगठन को इस कदर मजबूत करेंगे कि दूसरी पार्टियों को गठबंधन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं पार्टी के नेता गौतम सागर राणा ने कहा कि एटम बम से ज्यादा ताकतवर देश के नागरिकों की एकता होती है। भाजपा-आरएसएस द्वारा देश में संकट फैलाने का काम किया जा रहा है। इस संकट से उबरने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। सांप्रदायिकता को लेकर नीतीश कुमार ने युद्ध छेड़ दिया है।