logo

खूंटी : पुल में गिरी तेज रफ्तार बस, कई लोगों के घायल होने की खबर 

BUS8.jpg

खूंटी 
तमाड़ खूंटी रोड पर सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस सिंदरी पुल के नीचे गिर गयी है। हादसे के समय इसमें 20 से 25 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। मौके पर 3 एंबुलेंस बुलाई गयी है। खबर लिखे जाने तक घायलों को अस्पताल भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं अब तक किसी मौत की सूचना नहीं मिली है। 

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा 

मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस तेज रफ्तार में थी औऱ बस पर से चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया। इस कारण बस सिंदरी पुल के नीचे जा गिरी। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।  

रांची में महिला होमगार्ड घायल 

इधर, एक अन्य समाचार के अनुसार बीआईटी थाना, रांची में प्रतिनियुक्त रांची जिला की महिला होमगार्ड जवान बबीता कुमारी सड़ हादसे में घायल हो गयी हैं। चिकित्सकों ने इनकी हालत गंभीर बताई है। कहा कि बबिता कुमारी के दोनों पैरों में गहरी चोट लगी है। हादस कैसे हुआ, इसके लिए जानकारी इकट्ठा की जा रही है। महिला का इलाज फिलहाल रांची के मेडिका अस्पताल में किया जा रहा है।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Bus accident bridge Khunti Jharkhand News