logo

रामगढ़ : विधायक ममता देवी के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

MUMU.jpg

रामगढ़ः

रामगढ़ से कांग्रेस की विधायक ममता देवी के घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। ममता देवी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। बताया जा रहा है कि उनकी नॉर्मल डिलेवरी हुई है। फिलहाल वह रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती हैं। विधायक के घर नन्हें मेहमान के आने से उनके पूरे विधानसभा क्षेत्र के में लोगों में खुशी की लहर है। अस्पताल में भी उनके करीबी जच्चा-बच्चा को देखने पहुंच रहे हैं। फिलहाल बधाई देने वालों का तांता लग गया है।