logo

हो भाषा के जानकार डॉ. जानुम सिंह सोय को मिला पद्मश्री

1332.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया। इसमें झारखंड के चाईबासा स्थित मड़कमहातू गांव के निवासी और हो भाषा के जानकार डॉ. जानुम सिंह सोय को भी पद्मश्री देने की घोषणा की गई। डॉ. जानुम बीते चार दशक से हो भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं। हो जनजाति की संस्कृति और जीवनशैली पर छह पुस्तकें भी लिख चुके हैं। उनको पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा पर केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई दी। बताते चलें कि ORS के खोजकर्ता डॉ. दिलीप महलानाबिस और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है। इसके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी और भारतीय मूल के अमेरिकी मेथेमेटिशियन श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि, कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। वहीं, झारखंड के डॉ. जानुम सिंह सोय सहित देश के विभिन्न राज्यों के 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT