logo

कोडरमा में आपत्तिजनक हालत में था प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

WhatsApp_Image_2026-05-08_at_11_18_41_AM.jpeg

कोडरमा 
आधी रात का सन्नाटा, घर में अकेलापन और एक साल का गुप्त प्यार! कोडरमा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को क्या पता था कि सुबह होने तक उसकी दुनिया ही बदल जाएगी। एक गांव में बुधवार की रात एक प्रेमी युगल को घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी कर दी। हालांकि मामला यही नहीं थमा और सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता ने बताया की परिवार का सभी सदस्य इलाज के सिलसिले में कोडरमा गए हुए थे, जबकि उनकी पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान चलकुशा थाना क्षेत्र के दिनेश यादव उसके घर पहुंच गया। बताया गया की दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम संबंध
ग्रामीणों को जब दिनेश के घर में होने की भनक लगी तो लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ लिया। सूचना मिलने पर युवती के पिता भी घर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में दिनेश यादव की युवती से शादी कर दी गई। जानकारी की मुताबिक, इधर युवती ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसका और दिनेश का पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी होने के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंच और प्रेम विवाह का विरोध करते हुए धमकी देने लगे।   
 

Tags - Koderma News Love Affair Village Marriage Jharkhand News Viral Story