logo

कोडरमा : इधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक की जान निकलती रही, उधर वाहन पर लदे अनाज लूटते रहे लोग  

koderma3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कोडरमा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना फिर से सामने आयी है। खबर है कि यहां दाल से लदा एक ट्रक पलट गया। लेकिन आसपास के लोग बजाये घायल ट्रक चालक और खिलासी को मदद करने के, वाहन में लदी दाल को लूटने में लगे रहे। इस दौरान कई दूसरे वाहने भी वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने घायल चालक और खिलासी की मदद नहीं की। अंत में चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल खिलासी का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। घायल खिलासी को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। 

चालक और खिलासी सगे भाई हैं 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कोलकाता से दाल लेकर बिहार जा रहा था। इस बीच रास्ते में कोडरमा घाटी के नौंवामाइल के पास ट्रक पलट गया। इसमें चालक की मौत हो गयी। चालक का नाम नंदकिशोर सिंह और घायल खिलासी का नाम रामसेवक सिंह बताया गया है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही बिहार के छपरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

हादसे के बाद फैली अफरा-तफरी 

स्थानीय पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद इलाके में वाहन में लदी दाल को लूटने के लिए अफऱा-तफरी मच गयी। कुछ लोग सड़क पर गिरी दाल को चुनने के व्यस्त हो गये तो कुछ लोग दाल की बोरियां उठाकर घर ले जाते हुए दिखाई दिये। मिली खबर के मुताबिक ट्रक में लाखों रूपये की दाल  लोड थी। दाल को छपरा की अनाज मंडियों में पहुंचाना था कि रास्ते में ये हादसा हो गया।   


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - kodermaroad accidentdeathdriver