logo

कृष्णकांत मिश्रा बने रांची सिविल कोर्ट के CJM, 18 जिलों में नये ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति

PUNISHMENT4.jpg

रांची 

कृष्णकांत मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का CJM (चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट) बनाया गया है। इसके साथ ही 18 जिलों में नये चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है। झारखंड सरकार की ओऱ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। 


कौन कहां के CJM बने 

कृष्ण कांत मिश्रा- रांची CJM, मनोरंजन कुमार 1- खूंटी CJM, आरती माला- धनबाद CJM, मनोरंजन कुमार 2- गुमला CJM, प्रताप चंद्रा- कोडरमा CJM, आनंद सिंह- डालटनगंज CJM, कुमार विपुल- गढ़वा CJM, मनोज कुमार राम- रामगढ़ CJM, कवितांजलि टोप्पो- सरायकेला खरसावां CJM, सौरव कुमार गौतम- गिरिडीह CJM, मनीष कुमार सिंह- सिमडेगा CJM, सिंधु नाथ लाम्य- हजारीबाग CJM, चन्द्र भानू कुमार- जमशेदपुर CJM, मनोज कुमार प्रजापति- देवघर CJM, शिल्पा मूर्मू- पाकुड़ CJM, विश्वनाथ भगत- दुमका CJM और धर्मेंद्र कुमार- साहिबगंज CJM बनाये गये हैं।