द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
रांची में आयोजित सीनियर नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में एक और नेशनल रिकॉर्ड बना है। पुरुषों की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में कुलदीप कुमार और देव मीणा ने 5.42 मीटर ऊंची छलांग लगाकर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।
गौरतलब है कि सबसे पहले कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.42 मीटर ऊंची छलांग लगाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया और महज 2 मिनट बाद ही देव मीणा ने भी 5.42 मीटर की छलांग लगाकर रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह काफी ऐतिहासिक क्षण है। रांची में एथलेटिक्स में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं।
AN INCREDIBLE PERFORMANCE BY DEV MEENA & KULDEEP KUMAR IN POLE VAULT ????
— The Khel India (@TheKhelIndia) May 24, 2026
- Both Created the National Record by successfully attempting best ever 5.45m Jump ⚡
Dev Meena won the Gold at National Federation Cup due to less fouls during the whole event.
WELL DONE BOYS! ???????????????????? https://t.co/0pGOD83reY pic.twitter.com/hCUmVsaM5J
रांची में एथलेटिक्स में बने कई रिकॉर्ड
इससे पहले पंजाब के गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर रेस महज 10.09 सेकेंड में पूरी करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया, वहीं 500 मीटर रेस में तमिलनाडु के विशाल टीके ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया। एथलेटिक्स में भारत के लिए यह सुखद संकेत है। दिलचस्प बात तो यह है कि कुलदीप और देव साथ ही ट्रेनिंग करते हैं और दोस्त हैं।