रजरप्पा:
झारखंड में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन काफी बढ़ता जा रहा है। हत्या की खबरे प्रदेश से अब आम बात बन गई है। हत्या का एक मामला रजरप्पा से सामने आया है। यहां के राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेता (Leader of the National Colliery Workers Union) रमेश विश्वकर्मा (Ramesh Vishwakarma) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जिस वक्त हत्या हुए उस समय रमेश कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इसी दौरान 4 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने नाम पूछ कर बाकी सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद रमेश विश्वकर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल है।

RKMU के सचिव थे रमेश विश्वकर्मा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा अपनी पार्टी कार्यालय में पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। RKMU के सचिव रमेश विश्वकर्मा थे। इसी बीच चार अज्ञात अपराधियों ने उनके ऑफिस पहुंचे। सबका नाम पूछना शुरू कर दिया बाकी सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। रमेश विश्वकर्मा की गला रेत दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

एसआईटी टीम गठित
घटना की जानकारी मिलने पर रजरप्पा पुलिस और रामगढ़ एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। पूरी वारदात की तहकीकात में जुट गई। मृतक मजदूर नेता के पास एक गिरा हुआ देसी कट्टा भी मिला जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने एसआईटी टीम भी गठित की है। रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने कहा कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। कौन अपराधी है? किन कारणों से हत्या हुई? क्या मामला था? सभी बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है। गोली लगी है यह नहीं पोस्टमार्टम के बाद पता चल जाएगा।