जामताड़ा:
जामताड़ा में ECL के बंद कोयला खदान में एक व्यक्ति की शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस भी जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौत कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान चाल घसने से हुई है। मृतक की पहचान अशोक घोष के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोयला काटने के दौरान हुई मौत
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को खदान के बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि नाला ECL के बेला डंगार में बंद कोयला खदान है। जहां अवैध रूप से खनन होता रहता है। यहां पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में मजदूर अवैध रूप से कोयला खनन करने पहुंचते हैं। अरुण घोष भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह मोटरसाइकिल और साइकिल पर कोयला तस्करी का काम करता था। उसकी मौत कोयला काटने के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि नाला क्षेत्र में एसीएल के बंद पड़े खदान से अवैध कोयला उत्खनन का काम बदस्तूर जारी है। रोजाना सैकड़ों मोटरसाइकिल-साइकिल लगे रहते हैं जो कि प्रशासन के नाक के नीचे होता है बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कभी कभार ही कार्रवाई कर खानापूर्ति करती है जबकि अवैध कारोबार का या खेल क्षेत्र में बेरोकटोक जारी है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर एसडीपीओ मनोज झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पायेगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।