logo

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

ghatsilla.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोराडाबर गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य देवानी मूर्मू और पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर ट्रैक्टर चालक और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। 
मृत मजदूर की पहचान मुसाबनी प्रखंड अन्तर्गत कदमडीह गांव निवासी मार्शल टुडू के रूप में की गयी है। ट्रैक्टर चालक ने बताया की सोराडाबर के समीप आचानक रेडिएटर ब्लास्ट की आवाज आई। जिससे घबराकर मार्शल ट्रैक्टर से कूद गया। इस दौरान ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Tags - झारखंड न्यीज घाटशिला Jharkhand Ghatshila death

Trending Now