लोहरदगा:
लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित HDFC बैंक शाखा से लाखों रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब बैंक के शाखा प्रबंधक ने इसे लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में शाखा प्रबंधक ने बैंक को 2 कैशियर पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया है। दो कर्मियों में धीरज भारती और सुभोजित डे का नाम शामिल है। पुलिस ने इस कर्मी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से बैंक के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।

बैंक के वॉल्ट से कुल 57.50 लाख रुपये गायब
मामला लोहरदगा शहर के गुदरी बाजार स्थित HDFC बैंक शाखा का है। इंटरनल ऑडिट से बैंक से पैसा गायब होने का खुलासा हुआ है। पुलिस के पास HDFC बैंक प्रबंधन द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत में यह स्पष्ट किया है कि 12 दिसंबर 2022 को उनके बैंक की आंतरिक ऑडिट डिपार्टमेंट किया गया। इसमें पाया गया कि बैंक में जमा राशि में जो बैंक के वॉल्ट में रखे थे उसमें से कुल 57.50 लाख रुपये गायब है। 9 दिसंबर 2022 को बैंक कार्यविधि की समाप्ति के बाद कुल 2.49 करोड़ और 72420 बैंक में जमा किए गए थे। यह बात कंप्यूटर सिस्टम के डाटा के अनुसार कही गई है। जबकि बैंक के पास 1.92 करोड़ 16801 नगद उपलब्ध है। जिससे साफ पता चलता है कि बैंक के वॉल्ट से कुल 57.50 लाख रुपये गायब हैं।

दोनों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में 2 कर्मी धीरज भारती और सुभोजित डे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि राशि के हेरफेर का आरोप दोनों कर्मचारियों पर लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज के पहले बैंक कर्मी सुभोजित डे पर सोमवार को बैंक में पूछताछ की गई। जिसके बाद वह मंगलवार को बैंक नहीं पहुंचा। बैंक के चाबी को दूसरे व्यक्ति के माध्यम से बात भेजवा कर लोहरदगा फरार हो गया। जबकि दूसरा कर्मी धीरज फिलहाल पुलिस हिरासत में है। बैंक शाखा प्रबंधक के आवेदन पर कांड संख्या 300/22 भादवि की धारा 406,409,420,467,468,471,120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।