द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में स्थित उत्तम ज्वेलर्स दुकान में गुरुवार की देर रात लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। अपराधियों ने नाइट गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना करीब दो बजे हुई। चोरों ने पहले ड्यूटी पर मौजूद नाइट गार्ड के हाथ-पैर बांधकर उसे एक कोने में बैठा दिया, ताकि वह किसी को सूचित न कर सके और विरोध भी न कर सके। इसके बाद अपराधियों ने शटर या अन्य रास्ते से दुकान में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। दुकान के मालिक ने चोरी गई वस्तुओं की वास्तविक कीमत का आकलन किया, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह रकम लाखों में हो सकती है। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाइट गार्ड को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने गार्ड से घटना के संबंध में पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
