द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्वालखाड़ गांव की वयोवृद्ध महिला लालो कारवाईन को मई माह तक के वृद्धा पेंशन का भुगतान कर दिया गया। उन्हें अब भविष्य में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस के माध्यम से घर पर ही पेंशन का भुगतान होगा। वहीं, लालो कारवाईन समेत गांव के सभी लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह है मामला
वृद्ध लालो कारवाईन के वृद्धा पेंशन के लिए 5 दिनों से प्रज्ञा केंद्र चक्कर लगाने की जानकारी सीएम को मिली। पता चला कि बायोमैट्रिक काम नहीं करने के कारण पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। दूरस्त गांव से उसे भार में उठाकर कर पिछले पांच दिनों से प्रज्ञा केंद्र लाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने लातेहार डीसी को मामले की जांच कर लालो कारवाईन को पेंशन तथा उनके परिवार को अन्य जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्वालखाड़ गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने एवं योजनाओं के अधिकार से कोई वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने कहा। जिसका असर दिखने लगा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT