logo

RIMS : लालू यादव ने नहीं दिया रिम्स का 97 हजार, जिस कमरे में सामान था वह अब तक खाली नहीं

LALURIMS.jpg

रांचीः
लालू यादव का रिम्स के ऊपर  97000 का कर्ज है। पेइंग वार्ड के कमरा नंबर A-11 इलेवन में लालू यादव भर्ती थे। लालू 15 फरवरी से 23 मार्च तक पेइंग वार्ड में लालू भर्ती थे। लालू ने 52 दिनों के लिए 52000 का भुगतान किया गया था। उसके बाद भुगतान किया ही नहीं। पेइंग वार्ड के कमरा नंबर A-10 में उनका सामान रखा गया था। लालू का सामान 23 मार्च से 27 जून तक  कमरा नंबर A-10 में रखा गया था।

 


भाजपा नेता ने साधा निशाना 
भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक तरफ जहां बाकी लोगों का इलाज जमीन पर लिटा कर किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लालू यादव ने एक कमरे में कब्जा जमा लिया है।  अभी तक उस कमरे का ताला नहीं तोड़ा गया है। यह सरासर लापरवाही है। करीब 1 लाख का कर्ज उनपर हो गया है लेकिन अब तक लालू ने रिम्स का कर्ज बकाया नहीं चुकाया है।