logo

लालू यादव ने दिया निर्देश, गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझें, समस्या का करें समाधान

098.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने रविवार को नई दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान संजय यादव ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी। झारखंड के राजद के संगठन के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। वर्तमान में झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर तक संगठन की क्या स्थिति है, सदस्यता अभियान की वर्तमान स्थिति क्या है पर विशेष रूप से बात की तथा नई राज्य कार्यकारिणी के संबंध में भी अवगत कराया।

 संगठन को धारदार व मजबूत करें
सभी बातें सुनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि पूरे झारखंड में संगठन को धारदार और मजबूत करें। सदस्यता अभियान निरंतर चलाते रहें। उन्होंने अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने का निर्देश दिया। कहा, गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख दर्द को समझो। उनकी समस्या को जानकर उसका समाधान कैसे हो इस पर काम करने की जरूरत है
गरीबों ,पीड़ितों का हक अधिकार कैसे मिले इसकी भी लड़ाई लड़ते रहने की आवश्यकता है। लालू ने कहा कि नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। संगठन मजबूत होगा तभी आगे की लड़ाई लड़ सकते हैं। यह जानकारी झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT