logo

शीतकालीन सत्र : लंबोदर बोले -16 महीने से राशन डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, सरकार का जवाब 3 महीने के अंदर होगा भुगतान 

lamboder_mahto.jpg

रांची:
प्रश्नकाल के दौरान आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सवाल किया कि राज्य के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को विगत 16 महीने से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।जिसके कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होनें सरकार से शीघ्र कमीशन भुगतान करने की मांग की। जवाब में प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को एक रुपये प्रति किलो की दर से जन वितरण प्रणाली की दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। डीलरों को यह एक रुपया कमीशन के रूप में जाता है। इस योजना में डीलर का कोई कमीशन बकाया नहीं है। उन्होनें कहा कि कोरोना काल मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई गई। इस योजना के तहत राज्य सरकार को केंद्र से चार महीने की राशि प्राप्त हुई है जो 90 करोड़ 87 लाख है। बांकी 60 करोड़ रुपया केंद्र सरकार के पास बकाया है। उन्होनें कहा कि 3 महीने के अंदर बची हुई राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।