logo

क्राइम : जमीन कारोबारी अजय पासवान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ajay_paswan.jpg

धनबाद:
झारखंड में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों के द्वारा लगातार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला धनबाद के कोयलांचल का है। जहां सोमवार रात करीब 9 बजे धनबाद में गोलीबारी हुई। यहां शादी समारोह में शामिल होने गए जमीन कारोबारी अजय पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 2-3 वर्ष पहले भी अजय पासवान के पार्टनर समीर मंडल को भी अपराधियों ने कार्मिक नगर में गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब अजय पासवान की भी अपराधियों ने हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस जांच में जुट गई है।


पीछे से मारी गोली
जमीन कारोबारी अजय पासवान सरायढेला के बगुला बस्ती में निरंजन हाजरा के बेटे के रिसेप्शन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। जैसे ही वे पंडाल के अंदर जा रहे थे एक युवक ने पीछे से गोली चला दी। जिससे अजय पासवान मौके पर ही वह गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH ) लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अजय पासवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच में जुटी है। पुलिस ने फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।