द फॉलोअप डेस्क
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में लेजर शो और बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इस शो का आयोजन परिवर्तन संस्था की ओर किया गया। जिसका थीम शेयर द प्लांट, सेव द प्लेनेट रखा गया। कार्यक्रम में लेजर लाइट शो और रॉक बैंड शो की दमदार प्रस्तुतियों के साथ पृथ्वी के बचाने का संदेश दिया गया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया और शो का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान लोगों ने धरती को बचाने के लिए योगदान देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ महुआ माजी ने किया। इसके बाद लेजर शो का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसने लोगों को मनोरंजित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान दूसरे राज्य से भी आई टीमों ने अपनी प्रस्तुती दी। लखनऊ की टीम द्वारा लेजर स्पेक्ट्रम के इस शो में दिखाया कि कैसे विकास की दौड़ में पर्यावरण और प्रकृति से लोग दूर होते चले गए और आज इसका खामियाजा सभी को झेलना पड़ रहा है। साथ की शो के अंत में बताया गया कि अब प्लांटेशन, पानी संरक्षण और कचड़ा प्रबंध कर हम पृथवी को संरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद रांची की मिक्स फ्रूट जैम टीम ने रॉक बैंड शो पेश किया। परिवर्त्तन संस्था की श्रेया तिवारी ने बताया कि अब तक उनकी संस्था की ओर से 28 हजार पौधे जा चुके हैं।

महुआ माजी ने युवाओं को पृथ्वी पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के असर के बारे में बताया
डॉ महुआ माजी ने युवाओं को पृथ्वी पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के असर के बारे में बताया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने और पृथ्वी के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले जितने पेड़-पौधे थे वे अब घटने लगे हैं। रांची हरियाली ही वह कारण थीं, कि यहां लोगों को गर्मी में भी ठंड का एहसास कराती थी, लेकिन पर्यावरण प्रदूषण ने अब परिस्थिति बदल दी है, इसलिए हमें अब फिर से प्रकृति की ओर लौटने का संकल्प लेना चाहिए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT