logo

स्वर्गीय विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी ने गुरूजी का हालचाल लिया, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

jharkhand_cm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेत्री और जामताड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल लिया।
गौरतलब है कि गुरुजी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और वर्तमान में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इस दौरान, चमेली देवी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी चमेली देवी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच गुरुजी के स्वास्थ्य के संबंध में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने चमेली देवी को बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज अच्छे से चल रहा है।
चमेली देवी ने कहा, "गुरूजी झारखंड की राजनीति के मुख्य स्तंभ हैं और राज्य की जनता उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रही है। पूरे झारखंड से गुरुजी के लिए प्रार्थनाएं आ रही हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी का सान्निध्य झामुमो परिवार के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है और उनका स्वस्थ रहना झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand updates Latest jharkhand News latest Jharkhand News jharkhand Updates Shibu Soren health Updates latest jharkhand News jharkhand Udpates in hindi jharkhand Updates