logo

लातेहार : पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंझू को किया गिरफ्तार

arrest8.jpg

लातेहार:

लातेहार पुलिस (Latehar Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंझू (10 lakh prize naxalites Muneshwar Ganjhu) को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिनों से पुलिस इसकी तलाश में लगी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लातेहार SP को गुप्त जानकारी मिली थी कि मुनेश्वर गंझू इन दिनों अपने गांव चंदवा थाना अंतर्गत दुघामाटी आया हुआ है। इसके बाद एसपी ने तुरंत एक टीम कर गठन किया और गांव की घेराबंदी करवाई।  काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे उन्हें कई अहम जानकारी मिल सकती है। बता दें मुनेश्वर गंझू जिलों में आतंक का पर्याय बन गया था। हाल के दिनों में हुई आगजनी घटना में भी वह शामिल था।