रांची:
कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के आवास पर विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। कई विधायक इस बैठक में शिरकत कर रहे हैं। अबतक कई नेता इस बैठक में शामिल होने पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कल ED कार्यलय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस और जेएमएम अलग अलग रणनीति बना रहे हैं। इसके बाद आज शाम 7:00 बजे से UPA विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। वहां से फाइनल नतीजा तय होगा कि कल विधायक क्या करेंगे। इसके अलावा जेएमएम के विधायक जेएमएम के कार्यकर्ता भी मैदान से आभार यात्रा निकालेंगे जो 24 जिले के कार्यकर्ता उसमें शिरकत करेंगे।
