logo

11,000 वोल्ट की लाइन की मरम्मत करते समय लाइनमैन की मौत, परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप 

maut_line_man.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के ओरमांझी प्रखंड के आनंदी गांव निवासी उमेश महतो की आज सोमवार 7 जुलाई को ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। उमेश महतो बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वे 11,000 वोल्ट के तार को पोल पर चढ़कर ठीक कर रहे थे, तभी विभाग की एक लापरवाही के कारण हादसा हो गया और मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों में  गहरी नाराजगी है और वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest jharkhand news Ormanjhi latest News Latest Updates ranchi News ranchi Updates Breaking News Breaking updates Latest Jharkhand Updates