रांची:
15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस (Jharkhand State Foundation Day) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। रांची के मोरहाबादी मैदान में समारोह का आयोजन (Moharabadi Maidan) किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा राज्य के 8 मंत्रियों को जिला का प्रभारी बनाया गया है,जो जिले में स्थापना दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि होंगे।

इन्हें बनाया गया इस जिले के प्रभारी
राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए मंत्रियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में संबंधित जिलों के उपाय को पत्र लिखा है। बता दें कि लोहरदगा जिला के प्रभारी मंत्री बनाए गए रामेश्वर उरांव, चंपई सोरेन को सरायकेला,जोबा मांझी को पश्चिम सिंहभूम,बादल पत्रलेख को रामगढ़,बन्ना गुप्ता को पूर्वी सिंहभूम,मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा,हाफिजुल हसन को देवघर,जगन्नाथ महतो को बोकारो का प्रभार बनाया गया है।