logo

LJP (R) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने दिल्ली में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

jlp_r_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 
उन्होंने कहा, "दिशोम गुरु का स्वास्थ्य अभी स्थिर है। शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने पूरे जीवनकाल में आदिवासी, वंचित और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आज भी वे झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः झारखंड की जनता का मार्गदर्शन करें। उनका प्यार और स्नेह सभी को मिलता रहे। इस समय राज्य को उनके अनुभवी सोच और नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके साथ सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली जाने वालों में धीरज कुमार सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।


 

Tags - latest jharkhand news jharkhand Updates LJP R jharkhand jharkhand LJP R Latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates