logo

लोहरदगा : 24 घंटे में जिले के 6 लोग सर्पदंश का हुए शिकार, सभी खेत पर काम करने गये थे 

ldga.jpg

लोहरदगा
जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानो पर 6 लोगों को सांप ने काट लिया। सभी की स्थिति गंभीर हो गई है। सभी को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज किया जा रहा है औऱ इनकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। चिकित्सकों की टीम इन पर लगातार नजर बनाये हुए है। 


खेत पर काम करने गये थे सभी 
मिली खबर के मुताबिक ये सभी लोग खेत में काम करने गए हुए थे तभी इन्हें सांप ने काट लिया। जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो का कहना है कि सर्प दंश के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। झाड़फूंक के बजाय इलाज करना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है। कहा कि सही समय पर इलाज नहीं होने से भी कई लोगों की मौत हो जाती है। 


ये लोग हुए सर्प दंश का शिकार 
सर्पदंश से पीड़ित लोगों में सदर थाना क्षेत्र के बेटहठ निवासी बिरिया कुजर के 23 वर्षीय पुत्र सिरस कुजूर, सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाठ निवासी एजाजुल अंसारी के 39 वर्षीय पुत्र अयाज अंसारी, सेन्हा थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी सतीश उरांव की पत्नी बिंदु उरांव, सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाठ डिपा टोली निवासी बिफई उराँव की 16 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी, बगड़ू थाना क्षेत्र के आर्या निवासी मुन्ना उरांव के 15 वर्षीय पुत्र प्रभात उराँव और भंडरा थाना क्षेत्र के कसपूर निवासी बालक राम उरांव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष उरांव शामिल है।


 

Tags - Snakebitenakes Jharkhand News