logo

लोकसभा चुनाव : BJP ने घोषित किये 11 सीटों पर उम्मीदवार, इन 3 सीटों पर संशय बरकरार 

BJP112.jpg

रांची 

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे, सिंहभूम से गीता कोड़ा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से मनीष जायसवाल के नाम हैं। वहीं, धनबाद, चतरा और गिरीडीह सीट के लिए अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है। जारी लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस बार दो सांसदों के नाम सूची से हटा दिय हैं। इनमें लोहरदगा से सुदर्शन भगत और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के नाम शामिल हैं। 


झारखंड में 4 चरणों में होंगे चुनाव 
झारखंड में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होंगे। वहीं, गांडेय विधानसभा के लिए उपचुनाव भी इसी दौरान होगा। गांडेय में 5वें फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान उपचुनाव होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 4 जून को नतीजे आएंगे। झारखंड में बात करें तो झारखंड में इस बार 4 फेज में चुनाव होगा। पहले फेज में 21 राज्य पोलिंग में जाएंगे।  28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी। फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे। फेज-2 का नोटिफिकेशन 28 मार्च और पोलिंग 26 अप्रैल को होगी। इस फेज में  नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को, पोलिंग 7 मई को होगी। 

गांडेय में होगा 20 मई को उपचुनाव 

गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को होगा। नामांकन की तिथि 26 अप्रैल से 3 मई तक होगी। दाखिल नामांकण पत्रों की स्क्रूटनी 4 को होगी। नाम वापसी के लिए 6 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। आपको बता दें कि गांडेय उपचुनाव की मतगणना भी लोकसभा चुनवों के साथ 20 मई को ही होगी औऱ 4 जून को इसका परिणाम आ जायेग। गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक डॉ सरफऱाज अहमद के इस्तीफे के बाद से खाली है। सरफराज अहमद ने 31 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। अब वे जेएमएम कोटे से राज्सभा सांसद चुने गये हैं।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn