logo

लोकसभा चुनाव :  झारखंड में हार की की समीक्षा करेगी कांग्रेस, 12 जून की बैठक में शामिल होंगे राजेश ठाकुर और मीर 

congress115.jpg

रांची 
लोकसभा चुनाव में झारखंड में हार की कांग्रेस समीक्षा करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि गत दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली। झारखंड में 7 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार थे। इनमें से 2 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर जेएमएम को जीत मिली है।

बेहतर परिणाम की आशा थी
उन्होंने कहा कि पार्टी को झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी। लेकिन आशा अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त नहीं हुआ। झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की समीक्षा आवश्यक है। इसकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी 12 जून को संगम गार्डन मोराबादी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्वाहन 11:30 बजे से बुलाई गई है।

बैठक में ये लोग होंगे शामिल 

समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन, अध्यक्ष, सदस्य, बोर्ड निगम, आयोग, मीडिया प्रभारी,चेयरमैन, प्रवक्ता, स्टेट सोशल मीडिया चेयरमैन उपस्थित रहेंगे।


 

Tags - Congressloksabha electionJharkhand Newsdefeat