logo

लोकसभा चुनाव : निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया मीडिया कर्मियों को क्या करना है और क्या नहीं

media.jpeg

रांची 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज बताया कि राज्य में होने वाले लोकसभा औऱ विधानसभआ चुनाव में मीडिया कर्मियों को क्या करना है और क्या नहीं। के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं। वे आज अपने कार्यालय में मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 


इन विषयों की दी जानकारी 
कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा भी शरीक हुईँ। उन्होंने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने आदर्श आचार संहिता के बारे में, संयुक्त सचिव देव दास दत्ता ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न मामलों, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने मीडिया संबंधित फेक न्यूज़, पेड न्यूज जैसे विभिन्न विषयों के बारे में बताया। 


सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील ने दिये ये निर्देश
सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न आईटी अप्लीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत एक प्रश्नोत्तरी सत्र में सभी मीडिया के प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान ये सुनिश्चित किया गया सभी अधिकारी और मीडिया कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से करेंगे। 


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn