logo

लोकसभा चुनाव : रांची DC ने की सियासी दलों के साथ बैठक, बताया कितनी राशि खर्च कर पायेंगे प्रत्याशी

RANCHI16.jpeg

रांची 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 95 लाख की राशि ही खर्च कर सकता है। खर्च का ब्यौरा सभी उम्मीदवारों को देना होगा। उन्हें समय-समय पर जिला द्वारा निर्धारित तिथि को अपने खर्च की जांच करानी होगा। कहा कि इसके लिए जल्दी ही तिथि का निर्धारण किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि सियासी दल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करेंगे। 

ऐसे तय होगी सुरक्षा 
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों  को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी चुनावीसभा के लिए प्रशासन से परमिशन लेना जरुरी होगा। ताकि   बड़े नेता जिन्हें Z प्लस या Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, उनके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें। इससे किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकेगा। वहीं, चुनावी सभा के खर्च की जानकारी पार्टी को स्वंय देनी होगी। इसमें प्रशासन किसी प्रकार का खर्च नहीं करेगा। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से कहा की चुनावी सभा, चुनावी रैली के लिए ऑनलाइन माध्यम से परमिशन लिया जा सकता है। 


बैठक में ये लोग थे मौजूद 
बता दें कि बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को चुनावी खर्च को लेकर विभागीय निर्देश की जानकारी दी गई। बैठक में, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक कुमार सुमन औऱ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn