logo

बड़ी खबर : सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार समेत चार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

cm4.jpg

रांची:
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत चार के खिलाफ लुक आउट नोटिस (look out notice) जारी हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर अभिषेक प्रसाद, विशाल चौधरी, जे जयपूरियार और निशित केसरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इनके देश छोड़कर बाहर जाने पर रोक लगाया गया है।


क्या होता है लुकआउट नोटिस
लुकआउट नोटिस एक सर्कुलर होता है जिसे एजेंसी के अधिकारियों द्वारा ये सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित शख्स देश छोड़कर भाग ना सके। अधिकतर तौर पर ये नोटिस तब जारी किया जाता है जब नामित वक्ति को लेकर डर हो कि ये फरार हो सकता है। ऐसा तब होता है जब किसी मामले में कोई शख्स संदिग्ध हो या दोषी हो और अधिकारियों को डर हो कि वो देश छोड़कर भाग सकता है।