logo

रेलवे ट्रैक के पास मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका के दोनों पैर फ्रैक्चर; रहस्य बरकरार

िीोम.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालडीह गांव की 22 वर्षीय युवती सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल मिली हैं, जबकि उनके साथ मौजूद युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती कुमारी रविवार शाम अपने श्रीकांत कुमार के साथ घर से निकली थीं। दोनों महुदा क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में दोनों रेलवे ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों और पुलिस की मदद से घायल युवती को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। 


युवती के पैर में गंभीर फ्रैक्चर
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सरस्वती के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज जारी है। वहीं, इस घटना में श्रीकांत कुमार की मौत हो चुकी है। युवती के पिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल से फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि उनकी बेटी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जबकि उसके साथ गया युवक अब नहीं रहा।


घटना का रहस्य बरकरार
फिलहाल घटना को लेकर रहस्य बरकरार है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे, हादसा कैसे हुआ और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। 
 

Tags - DhanbadRailwayAccident JharkhandCrimeNews TopchanchiPolice SNMMCH SuspiciousDeath