logo

महुआ माजी कर रही पद का दुरुपयोग, पुत्र सोमवित आचार संहिता का उल्लंघन

somvit.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य निर्वाचन आयोग पहुंच कर सांसद महुआ माजी पर पद का दुरुपयोग करने और पुत्र सोमवित माजी पर नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। आयोग को सौंपे पत्र में कहा गया है कि रांची नगर निगम के वार्ड 18 से चुनाव लड़ रहे सोमवित माजी चुनाव प्रचार के दौरान झामुमो के चुनाव चिन्ह का दुरुपयोग कर रहे हैं। सांसद फंड से महुआ माजी द्वारा वार्ड 18 में जगह जगह बनाए गए सीमेंट के बेंच पर सोमवित माजी का नाम लिखा गया है।

इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि महुआ माजी ने पद का दुरुपयोग करते हुए इस बार वार्ड नंबर 18 में दो बूथ अधिक जुड़वा ली है। एक बूथ राजकीय मध्य विद्यालय थड़पखना और दूसरा ऑफिस कोर्ट कंपाउंड में बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि इन दोनों बूथों पर वार्ड 18 का कोई भी मतदाता निवास नहीं करता है। दोनों बूथ में वार्ड 10, 11, 16, 17 एवं 19 के मतदाता हैं। भाजपा ने आयोग से अविलंब इसकी जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।

Tags - Jharkhand MP Mahua Maji Somvit Maji Ranchi Municipal Corporation Election Ward 18 Code of Conduct Violation State Election Commission BJP Complaint