रांची:
भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurcharan Nayak) का मुख्य आरोपी शाका उर्फ तिवारी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 1 दिसंबर को उसे बंकीरा से गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी हुई। जहां से उसे 7 दिनों के रिमांड में भेजा गया है। बता दें कि इस मामले की जांच NIA कर रही थी। NIA अब इससे सघन पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के निशाने पर कई बड़े लोग शामिल थे।

नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शाका उर्फ तिवारी को चाईबासा में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर हम चाईबासा पहुंचे। जहां मुफ्फसिल थाना में पुलिस बल ने लतारसिका गांव में नाकाबंदी कर दी। इसके बाद शाका उर्फ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। शाका उर्फ तिवारी को गिरफ्तार कर NIA रांची के हवाले कर दिया है जहां इससे पूछताछ की जा रही है।

4 जनवरी 2022 को पूर्व विधायक पर किया था हमला
झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईकेरा थाना क्षेत्र में 4 जनवरी 2022 को नक्सलियों हमले में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक बाल-बाल बचे थे। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक फुटबॉल टूर्नामेंट समारोह में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम की सूचना पहले से नक्सलियों को थी। घटना के वक्त पूर्व विधायक के साथ तीन बॉडीगार्ड थे। एक बॉडीगार्ड मनोहरपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक को सुरक्षित निकालने में सफल रहा। हालांकि दो बॉडीगार्ड नक्सलियों की घेराबंदी में फंस गए। बताया जा रहा है कि दोनों बॉडीगार्ड की नक्सलियों ने हत्या कर दी।