logo

रेबिका पहाड़िया हत्याकांड  : मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी दिल्ली में गिरफ्तार, 62 दिन से था फरार

rebika1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रेबिका पहाड़िया हत्याकांड का मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से 62 दिन बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। मैनुल अंसारी को साहिबगंज लाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया है। बता दें कि रेबिका हत्याकांड को अंजाम देने का मैनुल बोरियो से फरार हो गया था। पुलिस लंबे समय से उसके तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागने में सफल रहा। लेकिन लंबे समय के बाद शुक्रवार को पुलिस उसे पकड़ने में कामयाबी रही।


बेटे की निशानदेही पर पकड़ा गया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से  पहले मैनुल के दोनों बेटों को हिरासत में लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गयी। बेटों के निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस मैनुल अंसारी को साहिबगंज लाने की कागजी प्रकिया पूरी कर रही है। शनिवार यानि आज को आरोपी को साहिबगंज लाया जाएगा।


17 दिसंबर 2022 को मिले थे शव के टुकड़े
बता दें कि 17 दिसंबर को 22 वर्षीया रेबिका के शव के टुकड़े बोरियो में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मिला था। उसके 14 दिनों बाद बोरियो स्थित तालाब में मछली मारने गए मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका की मां-पिता का सैंपल लिया गया था। डीएनए जांच के बाद शव के टुकड़ों का दफना दिया गया। 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने अब तक दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT