पाकुड़:
बीरभूम नरसंहार मामले में CBI के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने नरसंहार के मुख्य आरोपी लालन शेख को झारखंड के पाकुड़ से गिरफ्तार किया है। CBI पिछले 9 महीने से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को सीबीआई ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया था। रविवार यानि आज उसे रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे कोर्ट ने 6 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। CBI उससे वहां पूछताछ करेगी।

पेट्रोल डालकर 10 घरों को जला दिया था
9 महीने पहले रामपुरहाट थाना अंतर्गत बड़शाल ग्राम पंचायत के तहत हागटुई गांव में (Bagtui Village) में तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा उप-प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से गुस्साए भादू शेख के समर्थकों ने गांव के 10 घरों को पेट्रोल डालकर जला दिया था। इस आगजनी में 10 लोगों को जिंदा जला गए थे। भादू शेख के खास लालन शेख ने ही लोगों को जिंदा जलाने की घटना को अंजाम दिया था।

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया शेख
CBI के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद से ही लगातार लालन शेख की खोज जारी थी। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हमने उसे शनिवार देर रात धर-दबोचा। उन्होंने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वहां छिप कर बैठा है। हमने तुरंत दलबल के साथ पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उम्मीद जताई जा रही है लालन शेख के गिरफ्तारी से कई अहम खुलासे होंगे। साथ ही और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो पाएगी।