logo

जमशेदपुर : गणेश पूजा में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

asertsd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साकची में गणेश पूजा के दौरान हुई फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर ह्यूम पाइप एरिया निवासी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 26 अगस्त की रात साकची तामरिया रोड स्थित राज क्लब कमेटी के गणेश पूजा कार्यक्रम में विवाद हुआ था। राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच मारपीट के दौरान राहुल राय ने सूरज तिवारी को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस कांड में शामिल राहुल तिवारी को पुलिस पहले ही 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।


 

Tags - Latest jharkhand News jamshedpur news jamshedpur News updates latest updates jamshedpur jamshedpur news updates latest jamshedpur news jamshedpur News in hindi latest jharkhand News jharkhand news updates jamshedpur News Updates