चक्रधरपुर:
चाईबासा के हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरि की हत्या (Kamaldev Giri murder case) के मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Jharkhand Police) ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को झारखंड ला रही है। जिसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इस बात की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी।उन्होंने कहा कि पुलिस की एक गठित टीम को यह कामयाबी मिली है। एसपी ने बताया कि चक्रधरपुर के कुरूलिया निवासी सतीश को पुलिस ने UP में छिप पर बैठा था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे साजिशकर्ता की तलाशी लगातार जारी है। पुलिस पड़ोसी राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि SIT ने हत्याकांड का 21 नवंबर को खुलासा करते हुए दो आरोपियों मंडल साई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्टू और मतिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया गया था।

12 नवंबर को दिनदहाड़े की गई थी हत्या
बता दें कि 12 नवंबर को दिनदहाड़े एक हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के लिए बम का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया था। उनके समर्थक विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। इलाके की सभी दुकानें बंद कर दी गई थी। समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए गये थे। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया था। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया था।