logo

मैनुल अंसारी ने 5 घंटे तक रेबिका के टुकड़े किए, फिर बोरी में बंद कर सुनसान जगह फेंका

मैनुल अंसारी ने 5 घंटे तक रेबिका के टुकड़े किए, फिर बोरी में बंद कर सुनसान जगह फेंका

द फॉलोअप डेस्क
रेबिका हत्याकांड (Rebica Massacre) के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को 62 दिन के कोशिश के बाद पुलिस (Jharkhand police) गिरफ्तारी करने में कामयाब रही। झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की मदद से आरोपी को दिल्ली में पकड़ा। कड़ी सुरक्षा को बीच उसे दिल्ली से साहिबगंज लाया गया। जहां पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की। पुलिस की इस पूछताछ में कई राज उगले है। उसने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में रेबिका के शव को 5 घंटों तक काटा था। इसके बाद बोरी में बंद कर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया था।


दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर था आरोपी
मैनुल अंसारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली फरार हो गया था। जहां वह अपने एक रिश्तेदार के साथ उनके किराए के मकान पर रहता था। पहले तो सब सही चल रहा था। लेकिन फिर उसके रिश्तेदार को उसके किसी बड़े घटना को अंजाम देने की बात की भनक लग गयी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। वहां से 4-5 ठिकाने बदलने के बाद आखिरकार वह फिर उसी रिश्तेदार के साथ रहने और काम करने लगा। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैनुल कोटला मुबारकपुर में है। जिसके बाद पुलिस यहां से 12 फरवरी को उसे गिरफ्तार करने निकली थी।

 
रेबिका के पति दिलदार का मामा है मैनुल
बता दें कि मैनुल रेबिका के पति दिलदार अंसारी का मामा है। वह ही रेबिका हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्र करता षड्यंत्रकर्ता है। इसी के इसारे पर घटना को अंजाम दिया गया था। बता दें कि 17 दिसंबर को 22 वर्षीया रेबिका के शव के टुकड़े बोरियो में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मिला था। उसके 14 दिनों बाद बोरियो स्थित तालाब में मछली मारने गए मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका की मां-पिता का सैंपल लिया गया था। डीएनए जांच के बाद शव के टुकड़ों का दफना दिया गया। 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने अब तक दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT