logo

गुमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में जा गिरी सवारी गाड़ी; 1 की मौत 12 घायल

accident_pic3.jpg

गुमला
गुमला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के चैनपुर में एक टाटा मैजिक गाड़ी आनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में खबर लिखने तक 1 व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग के घायल होने की सूचना है। मृतक की पहचान बिरसु असुर है। घायलों के इलाज के लिए चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को गुमला रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां जिप सदस्य मेरी लकड़ा एवं आजसू नेता बेनीफास कुजूर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज में मदद करते हुए गुमला के लिए रेफर करवाया। 

इस कारण हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग चैनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार करने आए थे। जहां से देर शाम सभी लौट रहे थे। ओवरलोड होने के कारण गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिस कारण यह घटना हुई। घायलों में कच्चा पाठ एवं बेसना पाठ निवासी जेवियर असुर, सुखदेव असुर, मंगरी असुर, झारखंड असुर, रागपातिक एक्का, मरियानुस तिग्गा, मदन गुड़िया के नाम शामिल हैं। सभी को गुमला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N