द फॉलोअप डेस्क
राँची महापौर प्रत्याशी रोशनी खलको ने मंगलवार एदलहातु बाबा टेंट हाउस से फूचका गली अंतू चौक, हरिहर सिंह रोड से होते हुए रिम्स तक पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। रोशनी खलको ने कहा कि पदयात्रा के दौरान शहर के हर कोने से जनता जनार्दन का अनंत आशीर्वाद और प्यार बरस रहा है। लगातार मिल रहे आशीर्वाद से ये महसूस हो रहा है कि रांची की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। रोशनी खलको ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर लोगों से उनका समर्थन मांगा और कहा कि लोग साथ चल रहे हैं। यह यात्रा रांची के विकास का संकल्प यात्रा है ।

रोशनी खलको ने जनसंपर्क के दौरान जनता को ये भरोसा दिलाया कि शहर के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम का सुधार रांची को स्मार्ट सिटी और नंबर वन शहर बनाने के लिए मजबूती से कार्य करना पड़ेगा। साथ ही सभी वार्डों में जल स्त्रोतों का संरक्षण और खेल पार्कों का निर्माण करना प्राथमिकता होगी।

साथ ही आज सुबह प्रचार वाहन का शुभारंभ रांची विधायक सी पी सिंह ने भगवा झंडा दिखा कर किया । प्रचार वाहन शुभारंभ में मुखरूप से महापौर प्रत्याशी रोशनी खलको के साथ भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, के के गुप्ता और सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)