द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान देकर राजनीतिक बिस्फोट कर दिया है। ममता बनर्जी ने अजीत पवार के निधन पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जीने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विमान हादसे कीी सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच कराने की माग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं हो सकती। पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। ममता ने कहा कि अजीत पवार महायुति गठबंधन से खुश नहीं थे। वह जल्द ही भाजपा छोड़ने वाले थे। जल्द ही वह एक बड़ा राजनीतिक फैसला करने वाले थे।
.jpg)
ममता बनर्जी ने हुगली के सिंगूर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे जानकारी मिली थी कि अजित पवार भाजपानीत एनडीए गठबंधन से दूरी बना रहे थे। वे विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ब्लॉक में वापस लौटने की योजना बना रहे थे।" ममता ने संकेत दिया कि वे अपने चाचा शरद पवार के साथ फिर से हाथ मिलाने और महाराष्ट्र में एक नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ममता आगे कहा कि देश के अंदर कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने इसमें किसी साजिश की संभावना भी जताई और देश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
.jpeg)