logo

हजारीबाग : कम नहीं हो रही ममता देवी की मुश्किलें, इनलैंड पावर से जुड़े एक अन्य मामले में 2 साल की सजा

mamta_devi4.jpg

हजारीबाग:
पूर्व विधायक ममता देवी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इनलैंड पावर से जुड़े एक अन्य मामले में ममता देवी (Mamta Devi) और भाजपा नेता राजीव जायसवाल (Rajeev Jaiswal) को 2 साल की सजा सुनाई गई है। हजारीबाग कोर्ट (Hazaribagh Court) ने यह फैसला सुनाया है। मामला गोला में इनलैंड पावर में हुए दंगे से जुड़ा है। दंगे के बाद मुआयना करने जा रहे एलडीसी और सीओ पर हमला किया गया था। हमले में इन दोनों अधिकारियों की गाड़ी में आग लगा दी गई थी। दोनों ने स्कूल में छिप कर अपनी जान बचाई थी। इसी संबंध में गोला थाना में कांड संख्या 65/2016 दर्ज किया गया था।


26 दिसंबर 2022 को रद्द हुई थी सदस्य़ता
बता दें, वर्ष 2016 में ममता देवी की अगुवाई में मजदूरों के शोषण के विरुद्ध आंदोलन उग्र होने पर पुलिस फायरिंग हुई थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में ममता देवी के अलावा अन्य कई लोगों को भी सजा हुई है। इस मामले में विधायक ममता देवी को पांच साल की सजा सुनाई गई है। रामगढ़ विधायक ममता देवी की सदस्यता 26 दिसंबर 2022 को रद्द करने की अधिसूचना जारी होते ही अब छह महीने के भीतर झारखंड के रामगढ़ सीट पर उपचुनाव होगा।